![पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन](https://ranchiday.com/wp-content/uploads/2024/08/पूर्व-मुख्यमंत्री-चंपई-सोरेन.jpg)
सरायकेला खरसावां में मंगलवार-बुधवार की रात करीब 2 बजे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को एस्कॉर्ट कर रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। वहीं, 5 अन्य लोग घायल हैं। घटना सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मुड़िया के पास उस समय हुई जब एस्कॉर्ट वाहन चंपई सोरेन को उनके गांव छोड़कर वापस लौट रहा था। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। साथ ही मृतक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मुड़िया के पास एस्कॉर्ट वाहन की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसके बाद ग्रामीण वहां पहुंचे और प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद अधिकारी और पुलिस की टीम वहां पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक सुरक्षाकर्मी की पहचान विनय बनसिंह (45) के रूप में हुई है। वे पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के भोया गांव के निवासी थे।